Saturday 29 October 2016

Diwali Special

*दीपावली के अवसर पर बधाईयाँ आपको पूरे चमन से...*
*पर कुछ पंक्तियाँ मेरे दिल से लिखी हुई कलम से...*

"आ गया साल का सबसे बडा़ त्योहार...
दीपों से रोशन..हुआ घर-संसार...

लोगों की भीड़ से सज गया बाज़ार...
छाने लगी चेहरों पर खुशियाँ हज़ार...

आज के दिन लक्ष्मीजी विराजने को है तैयार...
हर घर में रांगोली..आँगन को रही है सँवार...

मिठाईयों से भरपूर हुआ रसोई भंडार...
व्यंजनों की खुशबु की आई बहार...

आइए इस दिवाली को हम बनाए कुछ ऐसा इस बार...
दीपों की तरह रोशन करे अपना परिवार...

बस इन्ही शुभकामनाओं के साथ...

*मेरे और मेरे परिवार की ओर से...*
*आपको दीपावली की बधाईयाँ अपार..."*

शुभ दीपावली...
शुभ भावनाएँ...
शुभ कामनाएँ...

आपका स्नेही :
स्वप्निल गिरासे
🎉🎉🎉🎊🎊🎊⭐⭐⭐🌟🌟🌟😊😊

http://swapnil-girase.blogspot.in

पटाखे इतने भी ज़रूरी नहीं...


Thursday 13 October 2016

Tuesday 11 October 2016

दशहरे की बधाईयाँ एवं खास संदेश

दशहरे के उपलक्ष्य पर आप सभी को बधाईयाँ और संदेश...

पूरी हुई नवरात्रि...आया दीपों का त्योहार...
आज ही के दिन मिली थी रावण को..रामजी से हार...

14 वर्ष रामजी ने काफी कष्ट किया...
रावण के बूरे कर्मों ने रावण को नष्ट किया...

रावण को तो मार गिराया...
मगर फिर ये कलयुगी संसार आया...

आज मनुष्य के अंदर रावण आ गया है...
इंसानियत की सोच पर वो छा गया है...

मगर अब हमें इसे हटाना है...
अपने अंदर के रावण को भगाना है...

आज अपने अंदर के रावण को जला दीजिए...
और इंसानियत को अपनी जीत दिला दीजिए...

कयोंकि रावण के इस साए में...मर गयी है इंसानियत...
दिल से दिमाग तक...आने लगी है हैवानियत...

आओ हम सब बने एक श्रेष्ठ इंसान...
अच्छे कर्मों से खुद को रोशन करके...बनाए अपनी पहचान...

सिफ पुतले को जला कर...नही पड़ेगा असर गहरा...
अपनी बुराईयों को जलाइए...तब ही मनेगा असली दशहरा...

आपको और आपके परिवार को मेरी ओर से..
दशहरे की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ...

http://swapnil-girase.blogspot.in

Sunday 9 October 2016

दुर्गा अष्टमी एवं नवरात्रि की बधाई...

गली गली माँ का दरबार सजा है...
इस नवरात्रि के त्यौहार का अपना मज़ा है...

पहाड़ा वाली माँ की आराधना की आज अष्टमी है...
हर रात गरबों से..गूँज रही यह ज़मीं हैं...

कन्याओं के नृत्यमयी गरबों से पंडाल सज रहे हैं...
चारों और ढोल और डांडिया के सुर बज रहे हैं...

हर तरफ मातारानी की सेवा में..भक्त लीन हैं...
पूरी होगी हर कामना..यह हम भक्तों को यकीन हैं...

बस माँ अम्बे...हम सब पर तेरी कृपा बनाये रखना...
तेरे पंडालो जैसी रोशनी...हर घर में सजाए रखना...

आज दुर्गा अष्टमी एवं इस नवरात्रि की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं...

जयकारा शेरावाली दा...
बोलो..साँचे दरबार की जय...

!!  जय माता दी  !!

http://swapnil-girase.blogspot.in