Monday 15 August 2016

स्वतंत्रता दिवस विशेष

बड़ा ही अनोखा हमारे भारत की माटी का परिवेश है...
खुशनसीब हैं हम..कि "भारत" हमारा देश है...

भूल नहीं सकते हम..उन शहीदों की कुर्बानी को...
रूह काँप जाती है..जब सुनते आज़ादी की कहानी को...

हमारे क्रांतिकारियों ने बहुत किये बलिदान...
अपने देश की आज़ादी के खातिर हो गए लहूलुहान...

उनकी देशभक्ति को हम दिल से सलाम करते हैं...
बहादूर होते हैं वो..जो देश का नाम करते हैं...

देश के उन बहादूर वीरों को करते हैं हम नमन...
उनके दिल में लक्ष्य था...सिर्फ अपना वतन...

हमारे देश की बात ही कुछ ख़ास है...
ज़ीरो से लेकर जांबाज़ हीरो तक..सब हमारे पास है...

सीमा पर सैनिक..निरंतर देश की रक्षा करते हैं...
आज भी अपने वतन के खातिर कई सैनिक मरते हैं...

छोटे छोटे गांवों में..ताज़गी भरी हवा हैं...
खिलखिलाता वातावरण ही उनकी हर दवा है...

शहरों में आधुनिकता का उत्तम विकास है...
तकनीकी क्षेत्रों में बढ़ रहा..निरंतर प्रयास है...

यादगार इमारतों से जूड़ी हमारी खुशहाली है...
प्रकृति को सुन्दर बनाती हर तरफ हरियाली है...

खेल के मैदान में हमारे कई कीर्तिमान हैं...
देश का हर खिलाडी हमारे देश की शान है...

पूरी दुनिया में हमारे संस्कारों की मिसाल है...
हमारे रीती रिवाजों का रंग ही कमाल हैं...

सवा सौ करोड़ भारतीय है और कई सारी भाषा है...
मगर हर तरफ उमंग है...हर तरफ आशा है...

अलग अलग रंगों से महकता..हमारा हर प्रदेश है...
सच में..खुशनसीब हैं हम..कि "भारत" हमारा देश है...

"इस धरती की रक्षा में है सबसे श्रेष्ठ करम...                             मेरा भारत महान है...वंदे मातरम...🇮󾓭"

🇮󾓭स्वतंत्रता दिवस की बधाई🇮󾓭

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरा तिरंगा ब्लॉग देखिए...

http://swapnil-girase.blogspot.in/?m=1

No comments:

Post a Comment